रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। इस बार टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज राजत पाटीदार के हाथों में होगी, जिन्होंने फाफ डु प्लेसिस की जगह ली है। फाफ इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।
राजत पाटीदार 2021 से RCB के साथ जुड़े हुए हैं और 2022 सीजन के दौरान एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टीम में वापसी की थी। उन्होंने 2021 में केवल चार मैच खेले थे, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, टीम ने इस बार उन्हें कप्तान के रूप में चुना है, जिससे फैंस के बीच उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
आईपीएल नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने केवल तीन खिलाड़ियों – राजत पाटीदार, यश दयाल और विराट कोहली को रिटेन किया था। विराट कोहली ने हाल ही में RCB अनबॉक्स इवेंट में पाटीदार को सपोर्ट करते हुए कहा, “राजत पाटीदार एक बेहतरीन कप्तान साबित होंगे। उनमें नेतृत्व की सारी योग्यताएँ हैं और वे टीम को शानदार दिशा में ले जाएंगे।”
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला मुकाबला 22 मार्च 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होगा। वहीं, टीम का पहला घरेलू मैच 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा।
फैंस को इस सीजन में RCB से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है और वे अपनी टीम को पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं।
RCB IPL 2025 मैच शेड्यूल
क्रमांक | दिनांक | समय (IST) | मैच | स्थान |
---|---|---|---|---|
1 | 22 मार्च 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम केकेआर | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
2 | 28 मार्च 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम सीएसके | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
3 | 2 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम गुजरात टाइटंस | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
4 | 7 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम मुंबई इंडियंस | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
5 | 10 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
6 | 13 अप्रैल 2025 | 3:30 PM | RCB बनाम राजस्थान रॉयल्स | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
7 | 18 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
8 | 20 अप्रैल 2025 | 3:30 PM | आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स | महाराजा यादविंद्रा सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
9 | 24 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम राजस्थान रॉयल्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
10 | 27 अप्रैल 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
11 | 3 मई 2025 | 7:30 PM | RCB बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
12 | 9 मई 2025 | 7:30 PM | आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स | एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
13 | 13 मई 2025 | 7:30 PM | आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
14 | 17 मई 2025 | 7:30 PM | आरसीबी बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
आईपीएल 2025 से जुड़ी ताजा खबरें, पॉइंट्स टेबल, टीमों की जानकारी, पूरा शेड्यूल, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची के साथ-साथ सभी मैचों के लाइव स्कोर अपडेट प्राप्त करें। इसके अलावा, खेल जगत की अन्य बड़ी खबरों और क्रिकेट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।